किसान दिवस: बोले CM योगी, खेती अब घाटे का सौदा नहीं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया. इस मौके पर सीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अन्नदाता किसानों का जीवन बदला. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने किसानों के लिए जो कहा, वह कर दिखाया. जब तक किसान गरीब रहेगा देश विकास नहीं कर सकता है. पहली बार किसानों ने महसूस किया कि वे सरकार के एजेंडे का हिस्सा हैं और पहले स्थान पर हैं. यह प्रधानमंत्री ने साढ़े नौ साल में महसूस कराया है.

कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं
सीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को 15 किस्त मिली हैं. उत्तर प्रदेश के दो करोड़ से ज्यादा किसानों को यह राशि मिली है. कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. साढ़े छह साल में 2 लाख 25 हजार गन्ना किसानों को भुगतान किया जा चुका है. डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है. अब खेती घाटे का सौदा नहीं है.

प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न को बढ़ावा दिया जा रहा है
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न को बढ़ावा दिया जा रहा है. मोटा अनाज के माध्यम से किसानों को संवार रहे हैं. यहां के अन्न को दुनिया में पहुंचाया जा रहा है. किसान के हर सवाल का जवाब अब एप से देने जा रहे हैं. दो करोड़ ड्रोन दीदी तैयार कर रहे हैं. अब ड्रोन से खेतों में दवा छिड़काव होगा. इस पर काम हो रहा है.

धरती माता के सेहत की भी हो रही देख-भाल
उन्होंने कहा कि अब मनुष्य के साथ धरती माता की सेहत की भी देख-भाल हो रही है. जिन किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया है, उन्होंने साबित किया कि तकनीक अपना कर जीवन को संवारा जा सकता है. उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि सफल किसानों की बात अन्य किसानों तक पहुंचाई जाए ताकि लोग समझे कि कुछ भी असंभव नहीं है.

डीजल इंजन को सोलर देंगे, सब्सिडी बढ़ाएंगे
सीएम योगी ने कहा कि किसानों के परिश्रम का परिणाम ही है कि विकास दर नौ फीसदी तक पहुंची है. इसे तीन गुना बढ़ाना है. इसके लिए हर तरह की खेती को बढ़ावा देना है. डीजल इंजन को सोलर देंगे, सब्सिडी बढ़ाएंगे. जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग करेंगे. गोवंश को आश्रय स्थल तक पहुंचाएंगे. प्राकृतिक खेती का आधार गोवंश है. गौ माता की सेवा से पुण्य भी मिलेगा और खेती भी बढ़ेगी. हर गोवंश के लिए 15 सौ रुपए भी दिए जाएंगे.

किसानों को दिया गया ट्रैक्टर
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने 51 किसानों को ट्रैक्टर दिया गया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version