J&K के ले. गवर्नर मनोज सिन्हा बोले- दम तोड़ रहा आतंकवाद, ‘कश्मीर में सुरक्षा के हालात बंगाल से बेहतर’

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Kashmir Governor Manoj Sinha: जम्मूु-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर में सुरक्षा के हालात बंगाल से बेहतर है. लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही. इस जम्मू कश्मीर के सुरक्षा की तुलना बंगाल से करने पर टीएमसी भड़क गई.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे. उसके अगले दिन 22 दिसंबर को जम्मूु-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधिक किया. इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दावा किया है कि कश्मीर में सुरक्षा बंगाल से बेहतर है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया.

अंतिम सांसे गिन रहा आतंकवाद

जम्मूु-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद सुरक्षा स्थिति पहले की तुलना में काफी हद तक बेहतर हुई है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हम ऐसी हिंसा की निंदा करते हैं. हमारा पड़ोसी घाटी में शांति भंग करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है, लेकिन यह सब व्यर्थ है, क्योंकि कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांसे गिन रहा है.’’

बंगाल से बेहतर हालात

चैंबर के सदस्यों के कुछ सवालों का जवाब देते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह भी कहा, ‘‘कश्मीर में सुरक्षा स्थिति बंगाल की तुलना में बेहतर है. कृपया राज्य का दौरा कीजिए, आपको अंतर समझ आ जाएगा.’’ हालांकि, बाद में जब पत्रकारों ने उनकी इस टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरी टिप्पणी को राजनीतिक रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि, मेरे कहने का मतलब था कि कश्मीर में सुरक्षा स्थिति बंगाल जितनी ही अच्छी है.’’

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने अखनूर में एक घुसपैठिया को किया ढेर, तीन भागे

टीएमसी भड़की

वहीं, जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तुलना करने वाले इस बयान से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भड़क गई. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सिन्हा से ‘‘उपराज्यपाल की कुर्सी का दुरुपयोग नहीं करने’’ का आग्रह किया और उन्हें पश्चिम बंगाल के खिलाफ आधारहीन टिप्पणियां करने के प्रति आगाह किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version