UP सरकार ने गंगा डॉल्फिन को घोषित किया राज्य जलीय जीव, डॉल्फिन मित्र होंगे नियुक्त

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने गंगा डॉल्फिन (Ganga dolphin) को राज्य जलीय जीव घोषित किया है. बता दें कि इस डॉल्फिन का कई जगहों पर शिकार भी किया जाता है. इसको देखते हुए इसके संरक्षण के लिए डॉल्फिन मित्र नियुक्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं. इस बाबत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से शासनादेश जारी किया गया है.

इन नदियों में पाई जाती है डॉल्फिन
आपको बता दें कि हाल ही में सीएम योगी (CM Yogi) ने पीलीभीत में आयोजित कार्यक्रम में ये घोषणा की थी. अगर हम बात करें डॉल्फिन की, तो ये गंगा, यमुना, शारदा, घाघरा, राप्ती, सरयू, केन और गेरुआ नदी में पाई जाती हैं. इसके शिकार पर प्रतिबंध है. बता दें कि भारतीय वन्यजीव अधिनियम के तहत डॉल्फिन का शिकार करना प्रतिबंधित है.

चलाया जा रहा मेरी गंगा मेरी डॉल्फिन अभियान
दरअसल, यूपी में गंगा डॉल्फिन को राज्य जलीय जीव घोषित करने के साथ ही “मेरी गंगा मेरी डॉल्फिन 2023” अभियान का शुभारंभ भी किया गया है. ये अभियान वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही नदियों और तालाबों की शुद्धता बनाए रखने का एक जागरुकता अभियान है. दरअसल, सरकार का ये कदम इस दिशा में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Latest News

BLA ने पाकिस्तानी आर्मी को बनाया निशाना, दो अलग-अलग हमले में 25 जवानों की मौत

BLA attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी सशस्त्र गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version