Ghaziabad: श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से मानव का हो जाता है कल्याण: श्रीमहंत नारायण गिरि

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad: श्री श्याम परिवार समिति द्वारा घंटाघर के रामलीला मैदान में विश्व विख्यात कथा व्यास जया किशोरी की श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैः कथा 8 मार्च से शुरू हुई है और 14 मार्च तक चलेगीः इसकी पूर्णाहुति 15 मार्च को होगी और सांय श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 15 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव होगा. श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिघ्य में हो रही कथा में शनिवार को सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह व महाराजश्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा के स्मरण करने मात्र से ही हमारे सभी पाप नष्ट हो जाते है और अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है. श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने हेतु देवता गण भी तरसते हैं. श्रीमद भागवत कथा साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का ही स्वरूप है. यही कारण है कि श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से मानव का पूरी तरह से कल्याण हो जाता है. यह गाजियाबाद वासियों का सौभाग्य है कि श्री श्याम परिवार समिति द्वारा जया किशोरी जैसी भागवत कथा व्यास की कथा का आयोजन किया गया है, जिन पर भगवान कृष्ण की कृपा है.

श्रीमहंत नारायण गिरि ने श्याम खाटू भी भगवान कृष्ण का ही स्वरूप हैं और वे हारे का सहारा हैं. जिनका कोई सहारा नहीं होता है, उनका सहारा श्याम बाबा होते हैं. गाजियाबाद वासियों पर भगवान दूधेश्वर व भगवान खाटू श्याम की विशेष कृपा है. सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह व श्रीमहंत नारायण गिरि का श्री श्याम परिवार समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया, सचिव गौरव गर्ग, अनिल गर्ग, रामअवतार जिन्दल आदि ने स्वागत अभिनंदन किया. सभी ने महाराजश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल व मुकेशानंद गिरि को भी समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन राज कौशिक ने किया.

ये भी पढ़े: Delhi: सीलमपुर में दो युवकों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version