Ghazipur: असम से सुल्तानपुर जा रहा करोड़ों का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ghazipur: स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना भांवरकोल पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को 640 किलोग्राम (6.40) कुन्तल नाजायज गांजा, कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये व 01 अदद वाहन माडल टाटा 1109H Ex2  कंटेनर 06 पहिया फर्जी नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर गांजे को बोरियों के गट्ठर में प्लास्टिक के कैरट से ढककर ले जा रहे थे। वाहन की नंबर प्लेट भी फर्जी है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक ने बताया, भांवरकोल थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एक्जिट प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उधर, स्वाट प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को सूचना मिली कि बिहार की तरफ से एक कंटेनर आ रहा है, जिसमें गांजा है। सूचना पर सक्रिय हुई स्वाट टीम ने भांवरकोल थानाध्यक्ष को जानकारी देकर टोल प्लॉजा के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कंटेनर दिखाई दिया। उसे रोककर जांच की गई तो छह क्विंटल 40 किलो गांजा बरामद हुआ।
वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम वाराणसी जनपद के राजातालाब थाना के वीरसिंहपुर गांव निवासी विष्णु पाठक और रविशंकर पाठक बताया। पुलिस को तस्करों ने बताया कि कंटेनर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बोरियों के गट्ठर में प्लॉस्टिक के कैरट से ढककर गांजा तेजपुर रोड असम से लाकर सुल्तानपुर के कुड़ेभार में बेचने ले जा रहे थे।
क्या कहते हैं अधिकारी
कंटेनर से गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार दोनों तस्कर सगे भाई हैं। पूरे गैंग का पर्दाफाश जल्द ही किया जाएगा। तस्करों के पास से मिले सामान की छानबीन की जा रही है।
-डॉ. ईरज राजा, एसपी
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version