Ayodhya Rape Case: अयोध्या गैंगरेप केस पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- ‘अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जुबान नहीं खुलेगी…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Rape Case: अयोध्या के भदरसा में 12 वर्षीय लड़की से हुए गैंगरेप की घटना को लेकर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. वहीं मामले में अयोध्या (फैजाबाद) सांसद अवधेश प्रसाद को भी घेरा है.

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘अयोध्या में हुए बलात्कार के इस कांड की जितना निंदा की जाए कम है. लेकिन, अखिलेश यादव, सांसद अवधेश प्रसाद और राहुल गांधी की जुबान नहीं खुलेगी. क्योंकि, उसका नाम है मोईद खान. जब खान नाम हो गया, तो जुबान नहीं खुलेगी, चाहे कितना ही बड़ा अपराध क्यों न हो जाए.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि इन लोगों को तो सिर्फ हिंदुओं को बांटने और तोड़ने में आनंद आता है. जहां वोट बैंक की राजनीति की बात है और इसलिए एक बार भी अखिलेश यादव की जुबान नहीं खुली, ये इस देश का दुर्भाग्य है.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने क्या कहा ?

अयोध्या के भदरसा में 12 वर्षीय लड़की के साथ हुए बलात्कार की घटना पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बयान दिया. जहां एक तरफ उन्होंने इस मामले की आलोचना की, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा. शिवपाल यादव ने कहा कि इस मामले को बीजेपी नेता जानबूझकर तूल देने में लगे हैं. बीजेपी नेताओं को घेरते हुए शिवपाल ने कहा, ‘अयोध्या में उपचुनाव होना है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इस मुद्दे को जमकर उछाल रहे हैं. सपा नेताओं से आगाह करते हुए उन्‍होंने कहा, ‘बीजेपी के लोग इस तरह की घटानों को अंजाम दिलवा सकते हैं इसलिए जहां-जहां उपचुनाव होने हैं, वहां सपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरुरत है.’

यह भी पढ़े: Sagar Wall Collapse: एमपी के सागर में हादसा, गिरी दीवार, 8 बच्चों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version