Gorakhpur: सीएम योगी ने की गो सेवा, बच्चों को दुलारा, दिया आशीर्वाद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार की सुबह सीएम ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गो सेवा की. मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए बच्चों को पास बुलाकर उन पर प्यार-दुलार लुटाते हुए उन्हें चॉकलेट दिए. खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें विदा किया.

शुक्रवार को गोरखपुर मंडल में एक के बाद एक पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे. मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्रि प्रवास करने के बाद शनिवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही.

महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद सीएम अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया. तत्पश्चात हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले.

भ्रमण करते हुए वह गोशाला में पहुंचे. यहां गोवंश को उनके नाम से आवाज देकर अपने पास बुलाया. उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की. मुख्यमंत्री ने गोशाला के स्वयंसेवकों को भीषण गर्मी में गोवंश की देखभाल के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर निर्देशित किया.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version