हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम से 30 मिनट के अंदर क्रिकेट मैदान से निकलेगा बारिश का पानी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: बारिश के कारण अक्सर क्रिकेट का खेल बाधित हो जाया करता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सिगरा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का पुनर्विकास करके क्रिकेट के लिए बनाये जा रहे प्रैक्टिस फील्ड में हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम लगाया जा रहा है ।सिगरा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का पुनर्विकास करके नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरण में है ,इसके शुरू होने के बाद बारिश क्रिकेट प्रैक्टिस फील्ड में देर तक बाधक नहीं रहेगी। भाजपा सरकार इंटरनेशनल खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए सिगरा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में मल्टी स्पोर्ट्स, मल्टी लेवल आधुनिक स्टेडियम का पुनर्निर्माण करा रही है। स्टेडियम में ख़ास  क्रिकेट के लिए प्रैक्टिस फील्ड बनाया गया है। इस स्टेडियम में 30 से अधिक इनडोर खेल-खेलने की सुविधा होगी, साथ ही कई आउटडोर खेल भी खेले जा सकेंगे।
इस वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल स्तर के स्टेडियम का निर्माण लगभग 350 करोड़ की लागत से हो रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार अब क्रिकेट के मैदान मे बारिश को देर तक बाधक नहीं बनने देगी। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि स्टेडियम की सबसे खास विशेषताओं में से एक है, इसकी अत्याधुनिक हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम। यह अभिनव प्रणाली बारिश के बाद सिर्फ़ 25-30 मिनट के भीतर खेल की सतह से पानी को तेज़ी से निकाल देगी है। इसके अलावा, मिट्टी की जगह,मैदान में रेत का उपयोग करके बनाया गया है, जो बेहतर स्थिरता और खेलने की स्थिति प्रदान करता है। हेरिंगबोन प्रणाली में आम तौर पर एक प्रमुख पाइप होता है जो ढलान के साथ कई छोटे पाइपों से जुड़ा होता है, जिससे मैदान का पानी तेजी से घटता है।
ऐसा माना जा रहा है ,पूर्वांचल के किसी स्टेडियम में पहली बार हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम लगा है। स्टेडियम के प्रथम चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथो हो चुका है। शीघ्र ही  और तीसरे चरण दूसरेका निर्माण पूरा होने वाला है। स्टेडियम में फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है और जल्दी ही बचे हुए खेल के उपकरण इंस्टाल कर दिए जाएंगे। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश में हालात कब होंगे सामान्य? अब महिला पत्रकार के साथ मारपीट, मीडिया संस्थान में हुई तोड़फोड़

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version