हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री, बोले- 550 साल बाद भव्य मंदिर में विराजमान होंगे भगवान राम

Hindu Gaurav Diwas: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि को हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शिरकत की. अलीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कल्याण सिंह को राज्य में सबसे प्रमुख हिंदुत्व समर्थक ओबीसी चेहरे के रूप में देखा जाता रहा है.

तालों के शहर अलीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री ने हिन्दू गौरव दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील भी की. गृह मंत्री ने इस अवसर पर केंद्र सरकार के तमाम कामों को गिनाया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण योजना के तहत करोड़ों गरीबों के घरों में गैस चूल्हा, बिजली, शौचालय, पीने का पानी, 5 किलो अनाज और कई सुवाधाएं दीं हैं.”

उन्होंने राममंदिर को लेकर कहा, “आज हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 की शुरुआत में 550 साल बाद भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. उस दिन दुनिया भर के रामभक्तों में संतोष का भाव होगा.”

अमित शाह ने किया था ट्वीट
शाह ने एक्स (पहले ट्विटर)पर लिखा, “पहली बार, कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश में भय-मुक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन शुरू किया. बाबूजी ऐसे विशाल वटवृक्ष थे, जिनकी छत्रछाया में उत्तर प्रदेश में संगठन पनपा और भाजपा जन-जन तक पहुंची. रामजन्मभूमि आन्दोलन में उनके अद्वितीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों के लिए समर्पित करने वाले बाबूजी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे. उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन.”

सीएम योगी ने पूर्व सीएम को दी श्रद्धांजलि
अलीगढ़ में हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम में सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदूवादी नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने इस दौरान कहा “उन्होंने अपनी गद्दी से ज्यादा राम मंदिर को महत्वपूर्ण माना आज रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.”

इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, “आज हम ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद कर रहे हैं. उन्होंने राज्य के विकास, विरासत के प्रति सम्मान और भारत की राष्ट्रीयता के विकास के लिए बहुत प्रयास किए. हम उन्हें उत्तर प्रदेश के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.1991 में, उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा सरकार चुनी गई, तब यहां के लोगों को एहसास हुआ कि किस तरह की सुरक्षा और सुशासन होना चाहिए.”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में कहा, “1991 में बाबू जी (कल्याण सिंह) ने यहां तालानगरी का गठन किया. 2017 से अब तक राज्य सरकार ने यहां पर विकास के तमाम काम किए हैं. परम्परा के उद्योग को बढ़ाने के लक्ष्य से सरकार आगे बढ़ रही है है. प्रदेश में वन जनपद वन प्रोडेक्ट पर सरकार ने काम किया है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version