Reporter
The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यूपी के प्रयागराज से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार की देर रात बोलेरो कार और बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 19 लोग घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे. बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे. वहीं, मध्य प्रदेश की बस संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी. इस दौरान बस और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई.
गैस कटर का इस्तेमाल कर निकाला गया शव
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत की लेकिन शवों काे बाहर नहीं निकाल सके. इसके बाद शव को निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया. इस मामले में डीसीपी विवेक चंद्र यादव का कहना है कि बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हुई है. मामले में जांच की जा रही है. घटना रात करीब दो बजे की है.
Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.