जनता दर्शन: CM योगी ने सुनीं लोगो की समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा, कहा- हर पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोरखपुरः गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों में लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने फरियादियों को इस बात का भरोसा दिलाया कि सभी की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है.

सीएम ने 200 लोगों की सुनीं समस्याएं

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगो के पास खुद मुख्यमंत्री पहुंचे और एक-एक कर गंभीरतापूर्वक उनकी समस्याओं को सुना.

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम योगी ने ध्यान से बात सुनते हुए फरियादियों के प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए.

सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद के पास पक्का आवास हो

जनता दर्शन में एक महिला ने सीएम से आवास की समस्या बताई. इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार की योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा. इसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी किया. सीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद के पास पक्का आवास हो.

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाजः सीएम

जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. सीएम योगी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.

सीएम ने बच्चों को दुलारा, दिया चॉकलेट

जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरदस्ती कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए. जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को सीएम योगी खूब दुलारा और उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया. बच्चों को चॉकलेट देते हुए आशीर्वाद दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version