PCS Jyoyi Maurya Case: जूती बना कर रखूंगा ज्योति मौर्या नहीं, कन्नौज में पति की पत्नि को धमकी

Must Read

Kannauj Viral News: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का प्रकरण सामने आया है. ये पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में इस मामले में अब राजनीति की भी एंट्री हो गई है. कल प्रदेश के आजमगढ़ में ओपी राजभर ने ज्योति के समर्थन में अपनी बातों रखा है. वहीं अब इससे मिलता ही एक मामला आया है यूपी के ही कन्नौज जिले से. जहां पर एक महिला ने अपने पति पर कई आरोप लगाए हैं और उसकी शिकायत लेकर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण वो पहुंची. महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि पति ने पत्नी को मारपीट कर पढ़ने से इंकार किया.

यह भी पढ़ें- SDM Jyoti Maurya मामले में राजनीति की एंट्री, OP Rajbhar बोले,… वो करे तो कैरेक्टर ढीला

समझिए पूरा मामला

दरअसल, एसडीएम ज्योति मौर्य के मामले का असर कन्नौज जिले तक पहुंच गया है, यहां पर एक पति ने अपनी पत्नि के साथ मारपीट की और उसकी पढ़ाई छुड़ा दी. वहीं, उसने पत्नि को धमकी भरे लहजे में कहा कि जूती बना कर रखूंगा ज्योति मौर्या नहीं. पूरा मामला जनपद के डालियाल पुर की रहने वाली दीक्षा का है. दीक्षा की शादी 3 महीने पहले गी विक्रम सिंह के साथ हुई थी. दीक्षा ने बताया कि वो शादी से पहले से ही वो बीएड परीक्षा की तैयारी कर रही है. उसने बताया जैसे ही ज्योति मौर्य के केस की जानकारी सभी के सामने आई, उसके पति ने उसका फोन छीनते हुए उससे कहा कि हम ज्यादा पढ़ाई नहीं करवा पाएंगे तुझे पैर की जूती बना कर रखूंगा ज्योति मौर्या नहीं.

यह भी पढ़ें- Heavy Rainfall: बारिश से परेशान है हिंदुस्तान, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

जनता दरबार में महिला ने लगाई गुहार

इस मामले की शिकायत लेकर महिला समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के जनता दरबार में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई. अब प्रदेश भर में दीक्षा के मामले की चर्चा शुरू होने लगी है. उल्लेखनीय है कि दीक्षा पहली नहीं है जिनके साथ ऐसा हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे मामले आए हैं जहां पर पतियों ने अपनी पत्नियों की पढ़ाई पर रोक लगाई है.

मोटे तौर पर कहा जा रहा है कई लोग अपनी पत्नी को पढ़ाने से डर रहे है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शपथ पत्र वायरल हो रहा था जिसमे एक पति अपने पत्नि से सपथ करता नजर आया है कि अगर वो परीक्षा में पास होने के बाद उसको छोड़ती है तो उसको 2 करोड़ की जुर्माना राशि देनी होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This