अकेली किशोरी के साथ जंगल में गैंगरेप, वीडियो बनाकर रूपए मांगते ही भाग निकला था प्रेमी!

Kanpur: कानपुर में तीन दरिंदों ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ जंगल में दुष्कर्म किया. तीनों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया. दुष्कर्म के बाद किशोरी काफी समय तक वहीं चिखती- चिल्लाती रही, जिसे बाद में एक आरोपी ने बाइक पर बैठाकर गांव के पास छोड़ कर फरार हो गया. पीड़िता ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कराया है.

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगने लगे रूपए

पीड़िता के मुताबिक, वह 26 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ तिवारीपुर गांव से पहले एक डिग्री कॉलेज के पीछे सुनसान जगह पर बैठी हुई थी, इसी बीच दो युवकों ने उनका वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रूपए मांगने लगे. उसका प्रेमी मौका देखकर वहां से भाग निकला. जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

होश आने पर वह चिखने-चिल्लाने लगी

दुष्कर्म के बाद किशोरी बेहोश हो गई और काफी समय तक वहीं पड़ी रही. होश आने पर वह चिखने-चिल्लाने लगी. बाद में एक आरोपी ने उसे अपनी बाइक पर बिठाया और गांव किनारे छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता की तहरीर पर महाराजपुर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

एक युवक को पकड़ने का दावा

पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है. घटना के आसपास व हाईवे किनारे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. हालांकि, पुलिस ने एक युवक को पकड़ने का दावा किया है, जिसकी पहचान पीड़िता ने खुद की. पुलिस अब इससे ही पूछताछ कर रही है. महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version