श्री काशी विश्वनाथ धाम में 6 स्थानों पर होगा बाबा विश्वनाथ का सजीव प्रसारण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi News: भारत के अलावा बाबा विश्वनाथ के भक्त अन्य कई देशों में रहते है। महादेव के भक्त देश और दुनिया के किसी कोने में रहते हो बस एक क्लिक पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन और पूजन कर सकते है। सावन में हर शिवभक्त काशी आकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करना चाहता है। यदि महादेव के भक्त किसी कारण से काशी नहीं आ सकता तो योगी सरकार उनके लिए विशेष इंतज़ाम की है। विश्व में कही भी रह रहा सनातनी बाबा का ऑनलाइन दर्शन कर सकता है। यही नहीं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास दूर बैठे आदि योगी के भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार की पूजा का इंतज़ाम  भी  किया है।
योगी सरकार ने श्रावण माह में शिव भक्तो के लिए विश्वनाथ धाम में बाबा के दर्शन के लिए सुरक्षा सुविधा और सुगमता से दर्शन के लिए सभी व्यवस्था चाक चौबंद किया है । यही नहीं जो लोग बाबा के चौखट तक नहीं पहुंच पाए उनके लिए भी योगी सरकार ने सोशल मीडिया पर लगातार देवाधिपति महादेव के दर्शन का और ऑनलाइन पूजन की व्यवस्था कर दिए है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बाबा का ऑनलाइन दर्शन किया जा सकता है। इसके साथ  ही मंदिर की आधिकारिक वेब साइट www.skvt.org पर जाकर विभिन्न प्रकार की पूजा रुद्री, रुद्राभिषेक ,रुद्री पाठ आदि भी कराया जा सकता है।
इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ धाम में 6 स्थानों पर बड़ी एलईडी टीवी लगाई जा रही है ,जिसपर श्रद्धालु बाबा का लाइव दर्शन कर सकेंगे। गेट नंबर 4 , मंदिर चौक ,मंदिर परिसर ,गंगा द्वार गीता प्रेस पुस्तकलय के पास और यात्री सुरक्ष केंद्र 1 और 2 के पास बाबा का निरंतर लाइव दर्शन के लिए प्रसारण होता रहेगा। 22 जुलाई सोमवार से शुरू होकर श्रावण माह 19 अगस्त  सोमवार तक रहेगा। इस वर्ष सावन माह में 5 सोमवार पड़ रहा है।
Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version