Lok Sabha Election 2024: देवरिया में बोले सीएम- भारत में जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deoria Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया जिले के गढ़रामपुर स्थित इंटर कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल का यह पहला चुनाव है. अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने के बाद यह पहला चुनाव है. अयोध्या में भगवान श्रीराम को विराजमान करने का कार्य मोदी जी ने किया है. सपा ने तो राम भक्तों पर गोलियां चलाई.

भारत में जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं

सपा के एक नेता कहते हैं, राम मंदिर बेकार बना है. भारत में जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं है. ऐसे लोगों को जनता स्वीकार करेगी क्या? यह कार्य भले ही मोदी जी ने किया है, इसका श्रेय आप जैसे मतदाता का है. 500 वर्षों का इंतजार खत्म कर भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया गया है. उन्होंने कहा, हमारी ताकत आप हैं. हम नए भारत में रह रहे हैं. नए भारत का नेतृत्व मोदी जी कर रहे हैं. आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं.

आज पटाखा भी फूटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है

सेना के एक बड़े अधिकारी के बेटे को आपके बीच प्रत्याशी बनाकर भेजा है. सीएम योगी ने आगे कहा, याद करिए कांग्रेस के जमाने में आतंकवादी घटनाएं होती थी. उस समय कांग्रेस व सपा के लोग कहते थे कि आतंकवाद सीमा पार से हो रहा है. आज पटाखा फूटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है कि हमने ऐसा कुछ नहीं किया. भारत छेड़ता नहीं है, अगर कोई छेड़ता है तो वह छोड़ता भी नहीं हैं. उन्‍होंने कहा कि आज मेडिकल कालेज बन रहा है, सड़कें बन रही है.

हमने इंसेफेलाइटिस को किया है समाप्त

आपके बगल में कृषि विश्वविद्यालय बन रहा है. देवरहा बाबा के नाम से मेडिकल कालेज देवरिया में बनवाया गया है. कोई सोचता था कि गोरखपुर में एम्स बनेगा. आज बन गया. आज हर घर जल से नल योजना से लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होती है. सीएम योगी ने कहा कि हमने इंसेफेलाइटिस को समाप्त किया है. हर वर्ष सैकड़ों बच्चे इस बीमारी से मरते थे. जून माह के बाद हर घर के लोग भयभीत रहते थे.

कांग्रेस के समय में नहीं मिलता था रसोई गैस का कनेक्शन

उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण कराया गया है, हर गरीब को पांच लाख रुपये तक के आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है. उन्‍होंने आगे कहा, 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सरकार आने के बाद मुफ्त में उपचार मिलेगा. किसानों को सम्मान निधि, रसोई गैस सिलेंडर मिला है. कांग्रेस के समय में रसोई गैस का कनेक्शन ही नहीं मिलता था. त्योहार के दिन रसोई गैस सिलेंडर समाप्त हो जाता था, तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

यह भी पढ़े: UP: सीएम योगी ने किया HC के फैसले का स्वागत, बोले- धर्म के आधार पर आरक्षण देने वालों को बेनकाब करना जरूरी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version