पुलिस महानिदेशक कारागार डॉ. एस.एन.साबत द्वारा मृतक आश्रित जेल वार्डर व चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के कार्मिकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, मुख्यालय, लखनऊ के सभा कक्ष में मृतक आश्रित जेल वार्डर व चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के कार्मिकों को आज (14 मार्च) को पुलिस महानिदेशक कारागार, डॉ एस.एन.साबत द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र वितरण किए जाने से पूर्व पुलिस महानिदेशक कारागार द्वारा मृतक आश्रित नियुक्त कर्मियों के मृतक परिजनों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर 12 पुरुष एवं 8 महिला जेल वार्डर, 3 पुरुष एवं 1 महिला चतुर्थ श्रेणी कुल 24 कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कारागार द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि कारागार विभाग एक संवेदनशील विभाग है जिसमें अनुशासन का अत्यंत महत्व है अतः सभी नवनियुक्त कार्मिक इस बात का विशेष ध्यान रखे।
नवनियुक्त जेल वार्डर का प्रशिक्षण एक सप्ताह में डॉ संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ में प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर अपर महानिरीक्षक चित्रलेखा सिंह, उप महानिरीक्षक कारागार ए. के. सिहं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र शाक्य सहित अन्य  अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version