Lucknow News: सीसीएसआई हवाईअड्डे ने हज परिचालन किया शुरू; पहले दिन टी1 से 850 से अधिक यात्रियों ने की यात्रा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Lucknow News: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने आज हज समिति के समन्वय से हज यात्रा का संचालन शुरू किया। हज यात्रा के लिए उड़ानें 9 मई से 24 मई 2024 तक टर्मिनल 1 से संचालित की जाएंगी। सीसीएसआई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने हज संचालन पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “हज यात्रा संचालन के पहले दिन लखनऊ से मदीना के लिए 850 से अधिक यात्रियों ने प्रस्थान किया। सउदीया एयरलाइन ने हर एक उड़ान में लगभग 285 यात्रियों के साथ तीन उड़ानें संचालित कीं। हज की सभी उड़ानें लखनऊ हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 से प्रस्थान करेंगी।
हज यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल 1 में अलग प्रवेश द्वार, दस्तावेजों के सत्यापन के लिए हेल्प डेस्क, वजु और नमाज के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यात्रियों को हज यात्रा के लिए सुरक्षित रूप से रवाना करना सुनिश्चित करने के लिए हवाईअड्डा प्रवक्ता ने कहा, “सीआईएसएफ, आप्रवासन विभाग और सीमा शुल्क अधिकारियों के समन्वय से एक अलग बैगेज स्क्रीनिंग सुविधा भी बनाई गई है।”
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version