UP News: पुलिस महानिदेशक एस.एन. साबत ने यूपी कारागार विभाग के वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता-2024 का किया उद्घाटन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: आज (02 मार्च) 2024 को डा. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ के प्रागंण में उत्तर प्रदेश कारागार विभाग के वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2024 का शुभारम्भ किया गया। जिसका उदघाटन पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार एस.एन. साबत के द्वारा किया गया।

 

इस कार्यक्रम के उद्घाटन के उदबोधन में पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार एस.एन. साबत ने कहा कि ’’कारागार कार्मिकों के शारीरिक दक्षता, टीम भावना में वृद्धि, उत्साह वर्धन तथा अनुशासन हेतु समय-समय पर खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन विभाग द्वारा किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में खेल-कूद प्रतियोगिताओं में पुरुश एवं महिला संर्वग के कार्मिकों की 100, 200, 800 तथा 1500 मीटर दौड़, गोला फेंक, ऊँची-कूद, लम्बी-कूद व मुख्यालय एवं डा. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रषिक्षण संस्थान के मध्य मैत्री वालीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जायेगा। प्रतियोगिताओं में विभिन्न परिक्षेत्र की कारागारों से लगभग 95 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक कारागार ए. के. सिहं, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुन्तल किशोर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाश चन्द्र षाक्य, कारागार उपमहानिरीक्षक एस. के मैत्रेय एवं विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version