UP News: अमृत महोत्सव के तहत काशी के 75 अन्नपूर्णा स्टोर को जल्द मिलेगा अपना भवन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: शनिवार को मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के 3 अन्नपूर्णा स्टोर का वर्चुली उद्घाटन किया है। अमृत महोत्सव के तहत काशी के 75 अन्नपूर्णा स्टोर को जल्दी ही अपना भवन मिलेगा है। जिससे कोटेदारों का पैसा बचने के साथ ही आय भी बढ़ेगी। इस मौके पर  ई वेइंग स्केल युक्त ई०-पॉस मशीन  का भी उद्घाटन किया जिससे कार्ड धारको को सरकार द्वारा दिए जा रहे उनके हक़ का पूरा राशन मिल सके। योगी  सरकार अन्नपूर्णा स्टोर से राशन लेने वालो को 10 किलो का कैरी बैग भी निशुल्क दे रही है।
मॉडल उचित दर की दुकानों को अब धीरे- धीरे अपना ख़ुद का अन्नपूर्णा भवन मिलने लगा है । जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के तीन अन्नपूर्णा स्टोर के लिए  नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। जिसमे विकास खण्ड चिरईगॉव के ग्राम पंचायत सीवों, विकासखंड पिण्डरा के ग्राम पंचायत कटौना व विकास खण्ड आराजीलाईन के ग्राम पंचायत कपरफोरवा के अन्नपूर्णा भवन है। उद्घाटन कार्यक्रम के आयोजन में  मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे लोकार्पण व उद्बोधन का सजीव प्रसारण  भी वाराणसी में  देखा गया।
 इसके साथ ही  ई वेइंग स्केल युक्त ई०-पॉस मशीन का औपचारिक लोकार्पण किया गया  है। जिससे राशन की घटतौली को रोका जा सके। इस मौके पर कार्ड धारको को 10 किलो का कैरी बैग भी वितरित किया गया है। जिससे वे राशन का सामान आसानी से ले जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन में ही जन सुविधा केंद्र का भी संचालन होगा साथ ही संचालक यहाँ जनरल स्टोर भी खोल सकते है ,जिसकी बिक्री बाजार दर पर होगी
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वाराणसी में 1335 उचित दर की दुकान है। प्रथम चरण में अमृत महोत्सव के के तहत 75 मॉडल उचित दर की दुकान के लिए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण होना है। जिसमे से 3 के उद्घाटन होने के बाद 13 अन्नपूर्णा भवन जल्दी ही बन कर तैयार हो जायेगा। ख़ास बात ये है कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण मनरेगा के योजना के तहत किया जा रहा है। वेइंग स्केल युक्त – ई०-पॉस मशीन का औपचारिक उद्घाटन अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार द्वारा किया गया।
इसी तरह विकास खण्ड आराजीलाईन के ग्राम पंचायत कपरफोरवां में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन स्थानीय स्तर पर हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी एवं डॉ. सुनील पटेल, विधायक द्वारा किया गया, जबकि विकास खण्ड पिण्डरा के ग्राम पंचायत कटौना में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन विधानसभा सदस्य, पिण्डरा के प्रतिनिधि द्वारा किया
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version