Lucknow-Kanpur Expressway को लेकर अपडेट आई सामने, जानिए कब तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य

Must Read

Lucknow-Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रदेश में नए एक्सप्रेस वे का निर्माण करा रही है. यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बनकर उभरा है. ऐसे में प्रदेशवासियों को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे जो लखनऊ और कानपुर के बीच बनाया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से राजधानी लखनऊ और कानपुर के बीच की दूरी कम हो जाएगी. वर्तमान में लखनऊ से कानपुर जाने वाले यात्रियों को 2 से तीन घंटे का वक्त लगता है. वहीं, अब इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से महज 35 मिनट में ये दूरी तय की जा सकेगी.

63 किमी लंबा होगा एक्सप्रेसवे
आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 63 किलोमीटर है. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य दो पैकेज में हो रहा है. बताया जा रहा है कि इसका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. बीते शुक्रवार को मंडलायुक्त ने एनएचआई के संबधित अधिकारियों को इस बात निर्देशित किया. इस निर्देश में कहा गया कि निर्माण कार्य और मैनपावर की संख्या में वद्धि की जाए, जिससे सड़कों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जाए. वहीं, इस सड़क के निर्माण के दौरान रूट डायवर्जन को लेकर प्रजेंटेशन बैठक में दिया गया.

6 लेन का होगा एक्सप्रेसवे
कानपुर एक्प्रसवे के निर्माण कार्य अगले साल सितंबर तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का पहला पैकेज 18 किमी का एलिवेटेड सेक्शन का होगा. 360 पिलर 12 किलोमीटर की लंबाई के दौरान एलिवेटड सड़क पर होंगे. वहीं, 45 किमी के ग्रीनफील्ड सेक्शन का दूसरा पैकेज होगा. 63 किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में कुल 35 किलोमीटर का वक्त लगेगा.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This