UP News: काशी तमिल संगमम हमारे समृद्ध इतिहास और सभ्यता का जश्न: सीएम योगी  

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वाराणसी में 17 दिसंबर से शुरू होने जा रहे ‘काशी तमिल संगमम’ के द्वितीय संस्करण से पहले अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखते हुए इसे भारत के समृद्ध इतिहास और सभ्यता का जश्न बताया है.

उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत की गहन अभिव्यक्ति है। उन्होंने लिखा कि काशी तमिल संगमम का दूसरा संस्करण 17 दिसंबर को शुरू होने वाला है।

एक बार फिर, हम प्राचीन शहर काशी में अपने देश के समृद्ध इतिहास और सभ्यता का जश्न मनाएंगे। हम सभी को उत्तर और दक्षिण भारत की साझा संस्कृतियों के संगम पर बहने वाली एकता में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमारी विविध लेकिन एकीकृत भारतीयता के इस उत्सव में भाग लेने के लिए आपकी काशी आपको हार्दिक निमंत्रण देती है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version