लखनऊः 10 लाखवां वाहन की लॉन्चिंग, CM योगी बोले- निर्यात का हब बनकर उभर रहा UP

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने 34 वर्ष की शानदार यात्रा के दौरान टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से 10 लाखवें वाहन को लांच किया गया. उन्होंने कहा कि 10 लाखवें वाहन की लॉन्चिंग केवल एक प्लांट के उत्पादन की ही उपलब्धि नहीं है, बल्कि सप्लाई के लिए यूपी के ग्लोबल हब बनने का सूचक है. यह उड़ान रुकने के लिए नहीं है, बल्कि आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए है. यह बातें सीएम योगी ने बुधवार को टाटा संस के 10 लाखवें वाहन को लॉन्च करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही.

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी और 56 फीसदी वर्कफोर्स है. इसका प्रभाव कागजों से बाहर आकर जमीन पर भी देखने को मिल रहा है. टाटा मोटर्स में बनने वाली बसों में हमने बचपन से यात्राएं की हैं. लोगों ने टाटा का मतलब ट्रस्ट के साथ जोड़ा है. सुई से लेकर हवाई जहाज तक हर क्षेत्र में टाटा समूह भारत को सशक्त बनाने के अभियान में लगातार आगे बढ़ रहा है. टाटा का निवेश केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का समझौता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तमाम चुनौतियां थीं कि कनेक्टिविटी अच्छी नहीं थी. संसाधन कम थे. यह तय कर पाना कठिन होता था कि सड़क है या गड्ढा है. सुरक्षा का संकट था. न तो नियत साफ थी और ना ही कोई नीति थी. परिणाम ये था कि लोग निवेश करने से डरते थे. आज भारत के कुल एक्सप्रेस-वे का 55 फीसदी एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में है.

गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. 600 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे बनने के बाद देश के कुल एक्सप्रेस-वे में उत्तर प्रदेश का योगदान 60 फीसदी हो जाएगा. आज से 9 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में केवल दो एयरपोर्ट थे और वो भी बंद पड़े थे. आज 16 एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हैं. पिछले महीने भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version