UP Diwas: सीएम योगी बोले- भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बिंदु बन रहा यूपी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Diwas: यूपी दिवस के मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस साल हम सातवां स्थापना दिवस मना रहे है और इस साल यह और भी ख़ास है क्योकि इस बार 500 साल बाद भगवान राम अपनी नगरी में विराजमान हुए है. उन्होंने आगे बताया कि यूपी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्रबिंदु बनने की ओर बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीवासियों को शुभकामनाएँ दी.

“मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम और लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण के चरणों से पवित्र हुई भक्ति, शक्ति और संस्कृति की भूमि उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित निवासियों को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ की हार्दिक बधाई!”, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया. सीएम आदित्यनाथ ने कहा, “आइए हम आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित हों.”

प्रधानमंत्री ने यूपी दिवस पर यह कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्र को शुभकामनाएँ दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा आध्यात्मिकता, ज्ञान, और शिक्षा की पवित्र भूमि उत्तर प्रदेश के सभी परिजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर बहुत बहुत शुभकामनाएं पिछले सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की नई कहानी लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा.”

उत्तर प्रदेश दिवस के बारे में
24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया. उत्तर प्रदेश सरकार ने मई 2017 में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में घोषित किया. यूपी स्थापना दिवस का प्रस्ताव राज्यपाल राम नाइक द्वारा किया गया था. 2018 से यह दिवस तीन दिन तक चलता है. सभी सरकारी विभाग और संस्थान समारोह में हिस्सा लेते है. यह भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है जो राजनीतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है.

ये भी पढ़े: Desert Knight: भारत, फ्रांस और UAE की वायु सेना ने किया अभ्यास, इन एयरक्राफ्ट ने लिया हिस्सा

Latest News

फ्लोरिडाः एक साल में 18वे कैदी को मृत्युदंड, शख्स को घातक इंजेक्शन लगाकर दी गई मौत

Death penalty in Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 1986 में अपने सहयोगी की गोली मारकर हत्या करने के दोषी...

More Articles Like This

Exit mobile version