Mahakumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने के बाद बोले PM मोदी, ‘करोड़ों लोगों की तरह, मैं भी भक्ति भावना से भर गया’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) को यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. भगवा रंग का वस्त्र पहने पीएम मोदी ने स्नान करने के बाद मां गंगा को प्रणाम करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया. स्नान के बाद पीएम मोदी ने संगम तट पर गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना की. पीएम मोदी ने महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद सोशल मीडिया मंच पर अपने विचार साझा किए. साथ ही कई फोटो भी शेयर की.

पीएम मोदी ने कहा कि संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का एक क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों लोगों की तरह, मैं भी भक्ति की भावना से भर गया. उन्होंने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला.

संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों लोगों की तरह मैं भी भक्ति की भावना से भर गया. मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है. उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!

वहीं, एक अन्‍य पोस्‍ट में उन्होंने लिखा, प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है. पावन-पुण्य कुंभ में स्नान की कुछ तस्वीरें…

प्रयागराज पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version