Mahakumbh: कल महाकुंभ में होगी योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, मंत्रिमंडल के साथ CM लगाएंगे डुबकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kumbh Mela 2025: बुधवार (22 जनवरी) को प्रयागराज महाकुम्भ में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी. इस बैठक में योगी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है. इस बैठक में प्रदेश को कई सौगात देने वाली योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम की पावन धारा में डुबकी भी लगाएंगे. इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2019 कुम्भ मेले में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी. तब मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु-संतों ने भी संगम में स्नान किया था.

सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया
महाकुम्भ में योगी सरकार की बैठक में शामिल होने के लिए यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है. अरैल के त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे यह बैठक शुरू होगी. संगम में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए अरैल में बैठक करने का फैसला लिया गया है.

पहले ये बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में होनी थी, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बाद में बैठक का स्थान बदल दिया गया. क्योंकि अगर मेला प्राधिकरण के सभागार में मंत्रियों की बैठक की जाती है तो वीआईपी सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती थी.

पूजा-अर्चना करेंगे सभी मंत्री
बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे. यहां मुख्यमंत्री योगी सहित सभी मंत्री विधिवत पूजन करेंगे. इसके बाद संगम तट पर बनी जेटी के जरिए त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे.

कैबिनेट की बैठक में ये मंत्री होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंदगोपाल नंदी और अनिल राजभर सहित सभी 21 मंत्री और बाकी स्वतंत्र प्रभार वाले और राज्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के बाद संगम में डुबकी लगाएंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version