Mahakumbh: CM योगी ने संगम नोज का किया निरीक्षण, DM व DIG से ली हादसे की जानकारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महाकुम्भ नगरः शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे. हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम सीधे संगम नोज पहुंचे, जहां मौनी अमावस्या को अमृत स्नान पर्व के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी.

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से किया संवाद
सीएम योगी ने यहां महाकुम्भ मेला से जुड़े अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और श्रद्धालुओं से संवाद भी किया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक स्वर में महाकुम्भ के लिए योगी सरकार द्वारा की गईं व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की.

सीएम ने ली हादसे की जानकारी
प्रयागराज पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले संगम नोज पहुंचे. यहां उन्होंने घटनास्थल देखा, जहां मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी.

मुख्यमंत्री ने मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली. मेलाधिकारी ने उन्हें बताया कि घटना के वक्त क्या हुआ था और किस तरह से तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी लेने के बाद सीएम ने आगामी बसंत पंचमी अमृत स्नान को लेकर यहां की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

श्रद्धालुओं ने किया सीएम योगी का अभिवादन
घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटते समय सीएम योगी ने वहां उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया. वह बैरीकेडिंग के बहुत करीब जाकर श्रद्धालुओं से मिले और हाल-चाल पूछा. मुख्यमंत्री को अपने करीब पाकर श्रद्धालु उत्साहित दिखे. श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, जय श्री राम और गंगा मइया की जय जैसे जयकारों से सीएम योगी का अभिनंदन किया.

इस बीच कुछ श्रद्धालुओं ने तेज स्वर में मुख्यमंत्री जी के द्वारा महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं को उत्तम बताया. मालूम हो कि मौनी अमावस्या पर घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री दुख जता चुके हैं और अपने वक्तव्य के दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे और बात करते-करते उनका गला रुंध गया था.

 

मुख्यमंत्री योगी ने किया एरियल सर्वे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने प्रयागराज दौरे पर पूरे प्रयागराज शहर का हवाई सर्वे किया. शहर के एरियल सर्वे के दौरान उन्होंने प्रयागराज महाकुम्भ क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी रोड्स का मुआयना किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ क्षेत्र का भी हवाई सर्वे कर स्थितियों का जायजा लिया. एरियल सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री का विशेष फोकस उन रोड्स के मुआयने पर रहा, जो विभिन्न जनपदों से प्रयागराज को जोड़ती हैं.

हाल ही में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान और इसके बाद इन रोड्स पर अत्यधिक मात्रा में ट्रैफिक देखा गया था. मालूम हो कि प्रयागराज को विभिन्न जनपदों से जोड़ने वाले सात प्रमुख मार्ग हैं और मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों व उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में सवार होकर महाकुम्भ पहुंचे थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version