Mayawati Birthday: CM योगी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को दी जन्मदिन की बधाई, जाने CM ने क्या कहा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mayawati Birthday: यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं. इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर सीएम योगी ने लिखा कि वे प्रभु श्रीराम से मायावती के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ की कामना करते हैं.

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के अवसर पर बसपा की ओर से जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. राजधानी लखनऊ में मायावती पार्टी पदाधिकारियों के सामने आगे का रोडमैप भी पेश करेंगी.

बसपा सुप्रीमो आज 15 जनवरी 2026 को 70 साल की हो गईं. उन्होंने 40 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी. मायावती का जन्म दिल्ली के एक साधारण परिवार में हुआ था और राजनीति में आने से पहले वे एक शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम से प्रभावित होकर वे राजनीति में शामिल हुईं और जल्द ही उनकी मुख्य उत्तराधिकारी बनकर उभरीं.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुल चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वे भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनीं. उनके 2007 से 2012 के कार्यकाल को विशेष रूप से याद किया जाता है, क्योंकि उस दौरान उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और सोशल इंजीनियरिंग (दलित और ब्राह्मणों का गठजोड़) के माध्यम से एक नया राजनीतिक प्रयोग सफल किया.

प्रशासनिक तौर पर मायावती को एक आयरन लेडी के रूप में देखा जाता है, जो अपनी सख्त कार्यशैली और बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए जानी जाती थीं. उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेस-वे, पार्कों और स्मारकों का निर्माण हुआ, जिनमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर और कांशीराम के सम्मान में बनाए गए विशाल स्थल शामिल हैं. हालांकि, इन स्मारकों पर भारी खर्च को लेकर वे कई बार विवादों और आलोचनाओं के घेरे में भी रहीं. आज भी भारतीय राजनीति में वे करोड़ों वंचितों और दलितों के लिए आत्मसम्मान का प्रतीक मानी जाती हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version