ABVP का राष्ट्रीय अधिवेशन: CM योगी ने कहा- नई तकनीकी से जुड़ कर जो आगे नहीं बढ़ा, वह…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोरखपुरः राष्ट्रीय सोच का युवा तकनीकी से जुड़कर देश को मजबूत कर सकता है. नई तकनीकी से जुड़ कर जो आगे नहीं बढ़ा, वह रेस में पिछड़ गया. ये बातें रविवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रोफेसर यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं.

सीएम ने कहा कि वर्ष 1990 में जब कंप्यूटर बैंक में आए तो उसका भी विरोध हुआ. लोगों ने कहा कि इस तकनीक के आने से लोग बेरोजगार हो जाएंगे, लेकिन तकनीकी तो नहीं रुकी, जिसने इसे नहीं अपनाया, वह जरूर पिछड़ गया. उन्होंने युवाओं को नई तकनीकी के साथ जुड़कर काम करने का आह्वान किया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने मूक बधीर के लिए संचालित संस्था टीच के संस्थापक दिनेश नायर को युवा पुरस्कार से सम्मानित किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version