UPSRTC का नया फरमान, बसें रवाना करते समय पोस्ट करनी होगी सेल्फी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UPSRTC: यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने आगामी त्‍योहारों को ध्‍यान में रखते हुए अपने अधिकारियों पर बसों को समय से चलाने के लिए शिकंजा कसा है. यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के आदेश के अनुसार, दीपावली और छठ पर प्रदेश के सभी 118 डिपो प्रभारियों को क्रियाशील बनाने के लिए सुबह 5 बजे बस अड्डे पर उपस्थित होकर बसों का परिचालन शुरू कराना है.

बसों को रवाना कराते सेल्फी करनी होगी पोस्ट

सभी ARM को प्रतिदिन सुबह 5 से 6 बजे के बीच विभाग के यूपी वाट्सएप ग्रुप (UP WhatsApp Group) में बसों को रवाना कराते सेल्फी पोस्ट करनी है. बसें सुबह समय से रवाना होंगी, तो यात्रियों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी. चालक-परिचालक भी बसों को समय से गंतव्य के लिए रवाना करेंगे. यात्रियों द्वारा की जानें वाली शिकायतें भी इससे दूर होंगी कि बसों को सुबह समय से रवाना नहीं किया जाता हैं.

डिपो की आय में भी होगा इजाफा

प्रदेश में कुल 20 क्षेत्रीय कार्यालय कार्यरत हैं. इनमें, वाराणसी क्षेत्र के तहत वाराणसी कैंट, काशी, सोनभद्र, विंध्यनगर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर डिपो आते हैं. एक अधिकारी ने बताया, प्रबंधन के आदेश से विभागीय सभी कर्मियों की क्रियाशीलता बढ़ी है. इससे जहां यात्रियों को सहुलियत होगी. वहीं, सभी डिपो की आय में भी इजाफा होगा.
यह भी पढ़े: बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोला तीखा हमला, जानिए क्या कहा…
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version