UP के इस जिले में महंगाई ने तोड़ा दम, लोग 90 नहीं महज 25 रुपये किलो खरीद रहे प्याज

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Onion Price Hike, जितेंद्र सैनी/सीतापुर: देश भर में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं. प्याज की कीमतें आंसू निकाल रही हैं. बेतहाशा हुई कीमतों में बढ़ोत्तरी ने लोगों के खाने का जायका बिगाड़ दिया है. एक तरफ त्योहारों का सीजन चल रहा, जहां घरों में तमाम प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं. इस बीच प्याज की कीमतों में हुए इजाफा से लोगों चिंता बढ़ गई है. ऐसे में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यूपी के सीतापुर में सरकार ने त्योहार से पहले लोगों को बड़ी राहत दी है.

दरअसल, प्याज की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद सरकार ने NCCF के तहत स्टॉल लगाकर प्याज की बिक्री शुरू करवाई है. इससे लोगों को कम रेट पर प्याज उपलब्ध हो रहा है. बता दें कि जनपद सीतापुर में करीब चार जगहों पर प्याज के स्टॉल लगाकर बिक्री की जा रही है, जिसमें बाजार में 80 रुपए किलो बिकने वाला प्याज 25 रुपए किलो में बेचा जा रहा है. इस बात की जानकारी होने के साथ ही प्याज खरीदने को लेकर महिलाओ सहित पुरुषो को भीड़ उमड़ पड़ी. प्याज खरीदने के साथ ही महिलाओं ने सीएम योगी धन्यवाद दिया.

त्योहार से पहले बड़ा कदम
जानकारी दें कि सरकार द्वारा कम कीमत पर प्याज की बिक्री किए जाने को लेकर महिलाओं ने सरकार के इस कदम की सराहना की है. महिलाओं का कहना है कि हम लोग सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हैं और पीएम और सीएम को धन्यवाद देते हैं. महिलाओं ने ये भी कहा कि त्योहार से पहले प्याज के दामों में जो बेतहशा वृद्धि हुई. वहीं, त्योहार से ठीक पहले सरकार द्वारा कम दामों में प्याज की बिक्री कराए जाने से एक बार फिर किचन का स्वाद वापस आ गया है. महिलाओं ने कहा कि अब त्योहार में एक बार फिर से स्वाद का तड़का लग जाएगा.

यह भी पढ़ें- CM Yogi ने बघेल सरकार पर बोला हमला, कहा- इन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला कर दिया

प्याज की कीमतों में वृद्धि
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में प्याज की कीमतों में बेतहशा वृद्धि देखने को मिली है. महानगरों में प्याज 90 से 100 रुपए प्रतिकिलो के भाव से बिका रहा है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी प्याज की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है. ग्रामीण हिस्सों में प्याज 70 से 80 रुपए प्रतिकिलो के भाव से बिक रहा है. प्याज के दामों हुई बेतहशा वृद्धि के कारण लोगों के किचन से प्याज गायब हो गया है.

यह भी पढ़ें- MP News: अजब MP का गजब कारनामा! यहां हाईवे नहीं खेत की पगडंडी से होकर गुजरने का ‘टोल टैक्स’ दे रहे लोग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version