ओपी राजभर बोलेः आजम खां लंबे समय से जेल में हैं, अब तक अखिलेश क्यों नहीं मिले? यह मुलाकात सिर्फ चुनावी जुमला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Om Prakash Rajbhar: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजम खां से जेल में मुलाकात करने को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधा है. अम्बेडकरनगर में उन्होंने कहा कि आजम खां लंबे समय से जेल में हैं, लेकिन अखिलेश यादव अब तक उनसे मिलने क्यों नहीं गए. राजभर ने इस मुलाकात को चुनावी जुमला करार देते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव चुनाव को ध्यान में रखकर आजम खां से मिलने पहुंचे हैं.

कब तक दूसरों के लिए दरी बिछाता रहेगा मुसलमान 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुसलमानों को भी सत्ता में भागीदारी की इच्छा रखनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुसलमान कब तक दूसरों के लिए दरी बिछाता रहेगा. राजभर के अनुसार, अखिलेश यादव चाहते हैं कि भाजपा के डर से मुसलमान सपा को वोट दें.

ओपी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी निशाना साधा

सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 170 सीटें कभी नहीं देगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीटों को लेकर विचार-विमर्श करते-करते चुनाव आ जाएगा और कांग्रेस दौड़ते-दौड़ते थक जाएगी.

सपा इतना दौड़ाती है कि लोग भाग जाते हैं

राजभर ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह सपा के साथ रह चुके हैं और उनके मुताबिक, सपा अपने सहयोगियों को इतना दौड़ाती है कि लोग भाग जाते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version