Pilibhit News: आसमान से बरस रहे अंगारों के बीच साधु की तपस्या, लोग हैरान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत से हैरान करने वाली खबर आ रही है. इस समय भीषण गर्मी के बीच आसमान से आग बरस रही है. सूर्यदेव के तप का आलम यह है कि खुले आसमान के नीचे एक मिनट भी खड़ा रह पाना संभव नहीं हो पा रहा है. ऐसे में पीलीभीत के बीसलपुर के गांव बिचपुरी के आश्रम में एक साधु द्वारा पिछले सात दिनों से अंगारों के बीच समाधि लगाकर तपस्या करना लोगों को हैरान कर रहा है.

इस कठिन तप के संबंध में आश्रम के महंत हरगोविंद दास ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष जून में आश्रम में अंगारों के बीच नौ दिन के लिए समाधि लगाते हैं. समाधि लगाने का समय दोपहर में 12 बजे से 1 बजे तक का है. कड़ाके की सर्दी में वह जलधारा का कार्यक्रम करते हैं.

उन्होंने बताया कि जनवरी में पूरे नौ दिन तक दोपहर में इसी समय लगातार एक घंटे तक ठंडे पानी से नहाते हैं. तेज धूप के बीच खुले आसमान के नीचे समाधि लगाए साधु पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ रही है, वह सोचने को विवश हो जा रहे हैं. लोगों के मुंह से यह बात निकल जा रही है कि इस समय तेज धूप में एक मिनट भी खड़ा रह पाना संभव नहीं है, लेकिन ये साधु पूरे एक घंटे असमान से बरस रहे अंगारों के बीच समाधि लगाकर कैसे रह लेते हैं.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version