Ballia: विधायक खेल कुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: विधायक खेल कुंभ के छठवें दिन दिन रविवार को बसंतपुर, टीडी कालेज, पुरास, नीरुपुर व जीआईसी में पांच जगहों पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल कुंभ के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान विजित खिलाड़ियों को बसंतपुर, टीडी कालेज व बसंतपुर में परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी ने बतौर अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया तथा विजित खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।

टीडी कालेज में क्रिकेट में स्टार क्लब मिड्ढी विजेता व हरपुर की टीम उपविजेता रही। बसंतपुर में दौड़ सौ मीटर में आशुतोष, पवन साहनी व अभिषेक क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। दो सौ मीटर दौड़ में मनीष सिंह, युवराज सिंह व आशुतोष क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर में पवन साहनी,  युवराज सिंह व दीपक क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

 

लंबी कूद में मनीष, सचिन यादव व युवराज सिंह तथा गोला फेंक में चिकू, नीरज व अनुराग यादव क्रमशः प्रथम,  द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जीआईसी में क्रिकेट में वार्ड नंबर 20 विजेता व वार्ड नंबर 18 उपविजेता रही। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खेल कुंभ 28 जनवरी तक चलेगा। आयोजन में अमिताभ उपाध्याय, खेल संघ के पंकज सिंह, राजेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version