मासूम बच्चों समेत इस हंसते परिवार को हमास ने जला दिया था जिंदा, वीडियो शेयर कर इजरायल ने कहा…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: इजरायल और हमास के बीच करीब 15 महीनों से जारी जंग के बाद आज युद्ध विराम लागू हो गया है. हालांकि हमास द्वारा सुबह बंधकों की लिस्ट जारी न करने के वजह से इजरायल भड़क गया था और गाजा पर हमला कर दिया था. इस हमले में 8 लोग मारे गए. इसके बाद हमास ने इजरायली बंधकों की लिस्‍ट उसे सौंप दी. अब गाजा में युद्ध विराम लागू होने के बाद इजरायल ने एक हंसते-खेलते इजरायली परिवार का वीडियो जारी किया है, जिसे हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को किडनैप करने के बाद जिंदा जला दिया था. इसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल थे.

इजरायल ने शेयर किया वीडिया

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो जारी करते हुए इजरायल ने लिखा है, ” इस पूरे परिवार को 7 अक्‍टूबर को हमास के आतंकियों ने जिंदा जला दिया था. जब आप पन्ना पलटते हैं और युद्ध विराम व  बंधक समझौते के बारे में पढ़ते हैं, तो यह मत भूलिएगा कि इस युद्ध की शुरूआत कैसे हुई. हम उन पीड़ितों और बंधकों के परिवारों के साथ खड़े हैं जो हर दिन 7 अक्टूबर की याद ताजा करते हैं. हम कभी नहीं भूलेंगे.”

मासूम बच्चों पर भी नहीं आई दया

गाजा युद्ध विराम लागू होने के बाद रविवार को इजरायल ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें तीन मासूम बच्चे अपने माता-पिता के साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं. लेकिन 7 अक्टूबर का वह मनहूस दिन जब हमास ने इजरायल पर हमला किया था और इसी दौरान इस परिवार को जिंदा जला दिया गया था. हमास के आतंकियों ने अभिभावकों को जलाते समय उनके मासूम बच्चों की भी परवाह नहीं की थी. वीडियो को देखकर आपका भी कलेजा दहल जाएगा.

ये भी पढ़ें :- Noida Police से हुई मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

Latest News

इंदौर: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजे कविता और शायरी के स्वर, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने दिया खास संबोधन

CMD Upendrra Rai On Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर...

More Articles Like This

Exit mobile version