New Year 2024: पीएम मोदी और CM योगी ने देशवासियों को नए साल की दी शुभकामनाएं, लिखा ये खास संदेश

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Year 2024: नए साल का पूरी दुनिया में भव्य तरीसे से स्वागत किया जा रहा है. रात के 12 बजे लोगों ने पटाखे जलाकर और एकदूसरे के गले मिलकर बधाई दी. नया साल मनाने के लिए लोग हिल स्टेशन से लेकर अन्य जगहों पर पहले से मौजूद रहे. सोमवार की सुबह से ही मंदिर और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. देशभर में जश्न का माहौल है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. उन्‍होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए नए साल की बधाई जनता को दी है. उन्‍होंने लिखा- “सभी देशवासियों को शानदार 2024 की शुभकामनाएँ! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए.”

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- “आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version