प्रयागराज में ज्ञान की नई ज्योति: CMD उपेंद्र राय ने रिबन काटकर किया कैलाश गौतम लाइब्रेरी का लोकार्पण; देखी यादों की गैलरी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराज की पावन धरा पर आज साहित्य और ज्ञान का एक नया अध्याय जुड़ गया है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ एवं CMD उपेंद्र राय ने आज मेजा रोड स्थित श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में यश भारती सम्मानित जनकवि स्वर्गीय कैलाश गौतम की स्मृति में नवनिर्मित पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण किया.

दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत

मुख्य अतिथि CMD उपेंद्र राय ने समारोह की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की. इसके पश्चात उन्होंने मंत्रोच्चार और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रिबन काटकर ‘कैलाश गौतम स्मृति पुस्तकालय’ का लोकार्पण किया.

इस अवसर पर उन्होंने परिसर में विशेष रूप से तैयार की गई ‘कैलाश गौतम स्मृति गैलरी’ का भी अवलोकन किया. गैलरी में प्रदर्शित जनकवि के जीवन से जुड़ी स्मृतियों और उनके साहित्यिक सफर को देखकर उन्होंने इसकी काफी सराहना की.

 

मंच पर सजी दिग्गजों की महफिल

समारोह के दौरान मंच पर शिक्षा और प्रशासन जगत की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने गरिमा बढ़ा दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने की. मुख्य अतिथि CMD उपेंद्र राय के साथ मंच पर और भी की मेहमान शामिल हुए.

  • डॉ. सुरेश शर्मा: निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र
  • डॉ. राजेश कुमार प्रजापति: विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति
  • डॉ. डी.के. गुप्ता: चेयरमैन, फेलिक्स हॉस्पिटल
  • अनिल राय: समूह सलाहकार संपादक, भारत एक्सप्रेस

 

साहित्यिक विरासत को संजोने की अनूठी पहल

लोकार्पण के बाद CMD उपेंद्र राय ने जनकवि कैलाश गौतम को याद किया. उन्होंने कहा कि साहित्य और शिक्षा का यह संगम समाज को नई दिशा देने का काम करेगा. बता दें कि आज सुबह एयरपोर्ट पर हुए भव्य स्वागत के बाद से ही उपेंद्र राय के आगमन को लेकर मेजा क्षेत्र में उत्सव का माहौल था. एयरपोर्ट पर आयोजक मंडल द्वारा किए गए अभिनंदन के बाद कार्यक्रम स्थल तक का मार्ग जनसमूह से भरा नजर आया. आयोजन को सफल बनाने में अजीत सिंह के समन्वय और कॉलेज प्रबंधन की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Latest News

LPG Rate Today on July 22: गैस सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर में आज का रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने 22 जुलाई के लिए LPG सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही भारतगैस ने ग्राहकों के लिए नई Lite ZIP प्रीमियम सर्विस भी शुरू की है.

More Articles Like This

Exit mobile version