Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने रातों रात खरीद ली 100 साल पुरानी मस्जिद, जानिए पूरा मामला

Ayodhya Ram Mandir Trust: राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. आपको बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है. राम मंदिर के साथ ही राम वनगमन पथ बनाने की तैयारी तेजी से चल रही हैं. इसी के तहत पथ में आने वाली एक मस्जिद को राम मंदिर ट्र्स्ट ने रातों रात खरीद लिया. जानकारी के मुताबिक ट्र्स्ट ने किसी तरह के विरोध या विवाद होने से पहले ही एग्रीमेंट भी करा लिया है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

पुरानी बद्र मस्जिद से निकल रहा रास्ता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अयोध्या के पांजी टोला में सड़क किनारे एक मस्जिद है. इस मस्जिद को श्री राम मंदिर ट्रस्ट खरीद लेना चाहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अयोध्या में नया घाट से सहादतगंज तक 13 किलोमीटर लंबा रामपथ निकल रहा है. दरअसल, ये मार्ग पुरानी बद्र मस्जिद के रास्ते निकल रहा है.

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पता भी नहीं
खास बात ये है कि राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से बद्र मस्जिद के केयरटेकर के तरफ से 30 लाख रुपये का एग्रीमेंट भी कराया गया है. इस डील के तहत ट्रस्ट ने 15 लाख रुपये के एडवांस का भुगतान भी कर दिया है. आपको बता दें कि ये मस्जिद सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की है. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को इस सौदे के बारे में पता भी नहीं है. इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने चुप्पी साध ली है.

5 एकड़ में हो रहा मस्जिद का निर्माण
आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण पूरा होने वाला है. इसके अलावा अयोध्या के धन्नीपुरा में 5 एकड़ में मस्जिद का भी निर्माण हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस मस्जिद का नाम पैगंबर मोहम्मद के नाम पर रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2023: आज रात रावण दहन के बाद चुपके से घर लाएं ये चीज, झमाझम होगी नोटों की बारिश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version