रामनवमी 2024: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने कन्याओं के पखारे पांव, कराया भोजन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Navami 2024: चैत्र नवरात्र के समापन पर आज (बुधवार) को पूरे देश में उमंग और उत्साह के साथ नवमी मनाई का पर्व मनाया गया. इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी योगी आदित्यानाथ ने बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से नवमी पूजन किया. इसके बाद कन्याओं की भी पूजा की.

मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना की और कन्याओं के पाव पखारे व बटुक भैरवों की भी पूजा की. कन्या पूजन भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ.

पूजा-हवन के बाद सीएम योगी ने कन्याओं को खुद अपने हाथ से भोजन कराया. पूजन आदि से पहले योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय मठ में आने वाले लोगों के साथ गुजारा. फिर मठ स्थित शक्ति पीठ पहुंचकर हवन-पूजन किए.

मुख्यमंत्री योगी ने मठ के पूजन कक्ष में मौजूद अन्य कन्याओं को भी खुद अपने हाथ से भोजन परोसा. इसके बाद उन्हें दक्षिणा देकर उनकी विधि पूर्वक विदाई की.

मालूम हो कि सीएम योगी दोनों नवरात्रों पर कन्या पूजन करते हैं. यह प्रक्रिया तब से चली आ रही रही है, जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे.

कन्याओं की विदाई के साथ ही गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर के हाथों होने वाली नवमी की पूजा संपन्न हुई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्याओं के पूजन-अर्चन के बाद उन्हें अपने हाथों से भोजन भी परोसा. वर्ष के दोनों नवरात्रों में सीएम योगी ऐसे ही कन्याओं की पूजा-अर्चना कर उन्हें भोजन करवाते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version