गणतंत्र दिवसः विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाईः CM योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए. यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं.

सीएम योगी ने कहा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यदि कोई विद्वेष फैलाने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. विद्वेष फैलाने वालों को सख्ती से निपटा जाएगा.

डीजीपी विजय कुमार ने दिए निर्देश
डीजीपी विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश मातहतों को दिए. डीजीपी ने संवेदनशील एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एसओपी के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही सभी कमिश्नरेट और जिलों में नियमित रूप से प्रातकालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास न कर सकें. डीजीपी ने निर्देश दिया दिया यदि कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करें तो उसके साथ सख्ती से पेश आते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version