Ballia: विधायक खेल कुंभ के तहत आयोजित लीग प्रतियोगिताओं का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: विधायक खेल कुंभ के तहत 12 जनवरी से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए प्रतिभागियों का संगम मंगलवार को वीर लोरिक स्टेडियम में लीग मैचों में हुआ। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। खेल प्रतियोगिताओं का समापन 30 जनवरी को वीर लोरिक स्टेडियम में होगा। इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर से निकल कर उपर आने वाले खिलाड़ियों को निश्चित तौर पर उचित प्लेटफार्म देने का काम किया जाएगा।

इस खेल आयोजन का उद्देश्य यही है कि योग्य खिलाड़ियों को उनके योग्यता के अनुसार स्थान मिले। उन्होंने कहा, इस तरह का आयोजन आने वाले वर्ष में और भी भव्य रूप से कराया जाएगा। इस बीच मंत्री ने बैडमिंटन व क्रिकेट खेले और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। लीग मैच के दौरान बैडमिंटन में विकास विजेता व उमंग उपविजेता, वालीबाल में अखार विजेता व हल्दी की टीम उपविजेता रही। क्रिकेट में चार टीमों ने भाग लिया जिसमें मिड्ढी विजेता व परिखरा की टीम उपविजेता रही। फुटबॉल में भी चार टीमें रहीं जिसमें शीतलदवनी विजेता व मिड्ढी उपविजेता रही।

कुश्ती 52 किग्रा में सनी कुमार प्रथम व गोलू यादव द्वितीय, 57 किग्रा में गोलू गुप्ता व कमलेश यादव, 65 किग्रा में अब्दुल आजाद व मंटू यादव, 70 किग्रा में अश्विनी सिंह व राघवेन्द्र यादव, 74 किग्रा में आकाश कुमार व ओमप्रकाश यादव तथा 80 किग्रा में बलराम गुप्ता व विनीत चौहान ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस बीच देर शाम तक प्रतियोगिताओं का आयोजन चलता रहा। कार्यक्रम में ओलंपिक संघ अरुण सिंह, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, प्रिती पांडेय, खड़ग तिवारी, अमिताभ उपाध्याय, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version