लखनऊ आ रहे हैं शुभांशु शुक्ला, भव्य स्वागत की तैयारी, सजाया गया घर, बन गई नई सड़क

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए लखनऊ तैयार हो रहा है. Axiom-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार (25 अगस्त) को लखनऊ पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर उत्साह के बीच राजधानी में तैयारियां की जा रही हैं. जोश और उमंग के बीच उनका स्वागत किया जाएगा. इस दौरान छह मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा. उनके आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके अवास के सामने सीमेंटेड सड़क बना दी गई है. उनकी आगवानी में पूरे घर को सजाया गया है.

मां-बहन और पिता ने जताई खुशी

बातचीत में शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल मिश्रा, मां आशा शुक्ला और बहन सुची मिश्रा ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की. उन्होंने बेटे के स्वागत के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की. बहन ने कहा कि वह भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनका स्वागत करेंगी.

वहीं, पड़ोसी ने बताया कि शुभांशु आसमान में चमकता ध्रुव तारा है. बचपन में उन्हें कुत्तों से खास लगाव था. वह डॉगी के साथ खेलते रहते थे. आपको बता दें कि शुभांशु के स्वागत के लिए उनका घर बंदनवार से सजाया गया है. सरकार की तरफ से जहां उनका आवास है, त्रिवेणी नगर की एक रोड शुभांशु शुक्ला के नाम पर रखने का ऐलान किया गया है. हालांकि, तीन दिन के लखनऊ प्रवास में शुभांशु विशेष सुरक्षा में नैमिष गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे. वह घर आएंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है.

ये है रूट डायवर्जन प्लान

. दिलकुशा तिराहा रेलवे क्रासिंग से पायनियर तिराहा से वाहन पिपराघाट गोल चक्कर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे. ये वाहन दिलकुशा चौराहे से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे.

. पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा से जी-20 तिराहा शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहन पायनियर तिराहा, दिलकुशा चौराहा से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे.

. जी-20 तिराहा शहीद पथ से पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा या गोमतीनगर की ओर जाने वाले वाहन हुसाड़िया जीवन प्लाजा, शहीद पथ होते हुए जाएंगे.

. जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-7 से कावेरी अपार्टमेंट तिराहा, डीपीएस स्कूल तिराहा की ओर जाने वाले वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-1, 2 की तरफ से दयाल पैराडाइज चौराहा होते हुए जाएंगे.

. शहीद पथ सर्विस रोड से हेल्थ सिटी विस्तार चौराहा की ओर से डीपीएस जाने वाले वाहन यातायात हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के सामने से होते हुए मैकूलाल तिराहा से दाहिने शहीद पथ सर्विस रोड होकर जाएंगे.

. मैकूलाल तिराहा से गोमतीनगर विस्तार थाना की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version