काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं फिल्म बाहुबली फेम Tamannaah Bhatia, दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamannaah Bhatia: शनिवार को साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं. यहां उन्‍होंने बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. परिसर में पहुंचने के बाद शिखर को नमन कर उन्होंने बाबा का दर्शन किया.

जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री तेलुगू फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट के साथ काशी आईं हुई हैं. दर्शन के बाद उन्होंने तस्वीरें भी लीं. इसके बाद मंदिर से रवाना हुईं. फिल्मी सितारों का रुझान धार्मिक गतिविधियों में काफी देखने को मिल रहा है. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी फिल्मी सितारों जा जमघट लगा.

वहीं बनारस में भी अभिनेता व अभिनेत्रियों के आने का सिलसिला जारी रहता है. काशी में दुनिया भर के लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन व 84 घाटों की छंटा देखने के लिए आते हैं. वहीं काशी में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा भी लगा ही रहता है. साथ ही सेलेब्स भी काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के लिए आते रहते हैं.

ये भी पढ़े: UP: पूर्व CM उमा भारती बोलीं- UP में सभी सीटों पर जीत का परचम लहगाएगी BJP

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version