शिक्षक की दबंगई! मामूली बात पर छात्र को बेरहमी से पीटा; जानिए मामला

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Teacher Beat Student: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक ने दबंगई दिखाते हुए कक्षा 11 के छात्र को अपने दोस्त से बात करने पर बेरहमी से डंडों से पीटा है. शिक्षक की पिटाई से छात्र के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. इससे छात्र काफी आहत भी हुआ है.

जानिए क्या है मामला
दरअसल, कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर का रहने पीड़ित छात्र उत्कर्ष मिश्रा 11वीं का छात्र है. उत्कर्ष मिश्रा नगर के ही गौशाला रोड पर स्थित नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है. पीड़ित छात्र और उसके परिवार वालों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस को तहरीर दी है. जहां पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

छात्र ने लगाया ये आरोप
छात्र उत्कर्ष का आरोप है कि स्कूल में जब वह अपने दोस्त उदित से बात कर रहा था. तभी दिलीप सिंह शाक्य नाम के शिक्षक ने उत्कर्ष को दबंगई दिखाते हुए डंडों से बेरहमी से पीटा. जिससे उत्कर्ष के शरीर पर काफी गंभीर चोटें भी आई है. जब उत्कर्ष ने पूरी इस घटना की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की लेकिन स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की. उसके बाद छात्र उत्कर्ष मिश्रा और उसके परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और पुलिस को आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर छात्र का चिकित्सीय परीक्षण कराकर कारवाई की मांग की है.

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी कासगंज

ये भी पढ़ें- Ramlala Pran Pratistha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र भेजना शुरू, जानिए किसे भेजा जा रहा कार्ड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version