UP में छह IAS अफसरों का ट्रांसफर, विशेष सचिव गृह विभाग बने IAS ए दिनेश कुमार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: रविवार को उत्तर प्रदेश में छह आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया. आईएएस ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव, गृह विभाग बनाया गया है. इसी तरह अविनाश कृष्ण सिंह को वर्तमान पद के साथ सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग का भी प्रभार सौंपा गया है.

आईएएस बृजराज सिंह यादव को राजस्व परिषद लखनऊ में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईएएस विनोद कुमार को विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग बनाया गया है.

आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है. आईएएस कृति राज को उन्नाव जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version