श्रावण मास के तीसरे सोमवार को श्री विश्वेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का उमड़ा हुजूम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Sawan 2024: महादेव के प्रिय श्रावण मास के तीसरे सोमवार को श्री विशेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का हुजूम देर रात तक उमड़ा रहा। सोमवार को श्री विशेश्वर ने अर्धनारीश्वर स्वरूप में  भक्तों को दर्शन दिया। सावन के तीसरे सोमवार को भूतभावन भगवान् शंकर के अर्धनारीश्वर स्वरुप का श्रृंगार बड़े ही दिव्यता व भव्यता के साथ हुआ। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शाम 6 बजे तक 2 लाख 49 हज़ार से अधिक भक्तों ने विशेश्वर के दरबार में हाज़िरी लगाई। सावन माह के 15 दिन में 27 लाख 58 हज़ार ( 22 जुलाई से 5 अगस्त शाम 6 बजे तक) से अधिक भक्त श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन का निर्देश दिया है।

रविवार रात से ही कतार में लगे भक्त

सोमवार को मंगला आरती के बाद बाबा का पट खुलते ही काशी हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठी। रविवार रात से कतार में लगे भक्त महादेव की एक झलक पाने के बाद बम-बम बोल उठे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि शाम 6 बजे तक 2 लाख 49 हज़ार 657 श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया, जबकि सावन माह के शुरू होने की  तारीख 22 जुलाई से 5 अगस्त तक 27 लाख 58 हज़ार 666 भक्तों ने बाबा के दर्शन किये हैं।

कई स्थानों से दर्शन करने आये श्रद्धालु है

 नीलकंठ के विशेष दिन सोमवार को देवाधिपति महादेव की नगरी काशी के सभी शिवालयों में बाबा को दुग्धाभिषेक करते और जलधार चढ़ाते हुए भक्त नज़र आ रहे थे। कांवड़ियों का केसरिया जत्था और भक्तों का हुजूम बाबा के दरबार की ओर शीश नवाने के लिए आगे बढ़ता दिख रहा था। बाबा के भक्त श्री विशेश्वर का अर्धनारीश्वर स्वरुप में हुए श्रृंगार का दर्शन पाकर निहाल हो गए। इस वर्ष सावन में 5 सोमवार पड़ रहा है। बाबा काशी विश्वनाथ का सभी सोमवार को उनके  विभिन्न स्वरूपों में श्रृंगार किया जा रहा है।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version