परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गंगा नदी में हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को गंगा नदी तथा उसके किनारों पर हो रहे विकास कार्यों का नाव से निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने माल्देपुर घाट पर करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से हो रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया और इसे हरहाल में समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा उस पार 3200 करोड़ रुपए की लागत से हो रही हर घर नल योजना की भी स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि करीब सौ करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज व एसटीपी का कार्य हो रहा है और यह जल्द पूरा होगा। इसके अलावा 421 करोड़ रुपए से हर घर नल योजना पर कार्य हो रहा है। इसमें जल्द ही लोगों को गंगाजल को रिफाइन करके शुद्ध पेयजल की व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।
माल्देपुर घाट पर कटानरोधी कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। इसके बन जाने से जहां ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंचेगा तो बहुत बड़ी आबादी को बाढ़ व कटान से भी मुक्ति मिल जाएगी। कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से एक कट माल्देपुर मोड़ तक बनाने का प्रस्ताव पास हो गया और ये भी इसके साथ ही बनेगा। इसके अलावा संगम तट पर भी घाट बनाने का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान मंत्री ने गंगा में डुबकी लगाई और सभी के खुशहाली की कामना की।

माल्देपुर में बनेगा डाल्फिन व्यू प्वाइंट 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नाव से भ्रमण के दौरान माल्देपुर घाट के गंगा में काफी संख्या में डाल्फिन को देखा। इन्हें देखकर मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि माल्देपुर में डाल्फिन व्यू प्वाइंट बनाने से संबंधित कागजी कार्य पूरा हो गया है और यह जल्द ही मूर्त रूप लेगा। इसके बनने से पर्यटन के क्षेत्र में काफी विकास होगा। कहा पर्यटन व जल परिवहन की दिशा में कई स्तर पर कार्य चल रहा है। सुरहा ताल में पर्यटन के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए पास हो गया है। आने वाले दिनों में बलिया पर्यटन की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version