केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने की महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता की सराहना, पीएम मोदी-सीएम योगी का जताया आभार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) ने महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ का आयोजन अपने आप में एक मिसाल है. करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और उन्हें उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.

इस सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उन्होंने मोदी-योगी सरकार को धन्यवाद दिया. उन्‍होंने संगम स्नान के बाद कहा, यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की दिव्यता को दर्शाता है. इस स्तर का आयोजन करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन योगी सरकार ने इसे पूरी तरह सफल बनाया है.

पीएम मोदी ने त्रिवेणी के पावन संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता का संदेश दिया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पीएम मोदी ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया. संगम में डुबकी लगाने से पहले पीएम मोदी ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. इस दौरान वह रुद्राक्ष की माला का जप करते हुए भी नजर आए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version