UP: आज प्रदेश के 32 जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट, कल से भारी बरसात की चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Monsoon In Up: यूपी के तराई इलाकों में दोबारा मानसून ने रफ्तार पकड़ी है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी ट्रफ लाइन ने दोबारा उत्तर प्रदेश की ओर रुख किया है और यह वर्तमान में बाराबंकी के पास से होकर गुजर रही है. इसके असर से अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी-तराई में मध्यम से भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी. मंगलवार को प्रदेश के पश्चिमी और तराई के साथ ही अवध क्षेत्र के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए यूपी के तराई और दक्षिण के 32 जिलों में गरज-चमक और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यूपी के तराई में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने वाला है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ रेखा फिर से यूपी में प्रवेश कर चुकी है. इसके असर से तराई में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश होगी.

यहां गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका

बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा व आसपास के इलाकों में.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version