UP: CM योगी ने स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए दिए 404 करोड़, बोले-पीएम श्री स्कूल योजना आज की जरूरत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार कि जिस समय पूरी दुनिया कोरोना से ग्रस्त थी, उस समय देश की 140 करोड़ की आबादी को बचाने के साथ ही नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखी और नए विजन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. पीएमश्री स्कूल योजना इसी दिशा में एक कदम है.

यह बातें गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में 404 करोड़ रुपये की धनराशि से पीएम श्री स्कूलों के आधुनिकीकरण का शुभारंभ एवं ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तीकरण हेतु 347 करोड़ रुपये की धनराशि का अंतरण तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत समूह ‘ख’ के नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं.

प्रदेश के पांच करोड़ बच्चों के लिए शुरु होगी नई योजना
सीएम योगी ने कहा कि कई बार योजना की घोषणा के बाद काम में समय लगता है, लेकिन यहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पूरी टीम के साथ आए हैं. प्रदेश के पांच करोड़ बच्चों के लिए नई योजना शुरू होगी. इस योजना के तहत पहले चरण में प्रदेश के 928 विद्यालय चयनित किए गए हैं. इसके तहत एक से 12वीं क्लास तक अपग्रेड करेंगे.

हर कोई चाहता है कि उसका बच्चा पढ़ लिख ले
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमेशा ही सवाल रहा है कि गरीब का बच्चा जहां पढ़ता है, वहां सुविधा, शिक्षक और कनेक्टिविटी नहीं है. पहले विद्यालय बंद होने के कगार पर थे. हर कोई चाहता है कि उसका बच्चा पढ़ लिख ले. आज यूपी में बेसिक के 96 प्रतिशत विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प में अपग्रेड किया गया है. क्लास, शौचालय, लैब और स्मार्ट क्लास बनवाई गई है. इनमें सभी वर्ग छात्र, अधिकारी और नेता सभी शामिल हैं.

हमने ड्रॉपआउट रोकने के लिए भी प्रयास किया
सीएम योगी ने कहा कि हमने ड्रॉपआउट रोकने के लिए भी प्रयास किया. स्कूल चलो अभियान चलाया. इससे हर शिक्षक, अधिकारी और जन प्रतिनिधि जुड़े. हमने लोगों को आधार से जोड़ने का काम किया. स्कूलों में 40 लाख बच्चे बढ़े हैं. हमने तय किया और स्कूलों में 1.25 लाख शिक्षक भर्ती की. ऑपरेशन कायाकल्प चलाया. बच्चों को बैग, किताब, स्वेटर और जूते दिए. इसके लिए अप्रैल में डीबीटी की जाती है. पीएम श्री स्कूल आज की जरूरत है. यह अभिनव प्रयोग है. अटल आवासीय विद्यालय का एक प्रयोग किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version