UP: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे. सीएम ने विधिवत पूजन-हवन किया. मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. वह विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे. बुधवार को लखनऊ लौट जाएंगे.

मालूम हो कि नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ था. इसमें प्रदेशभर के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं. क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान वह पहलवानों को संबोधित भी करेंगे. इसके साथ ही विजेता पहलवानों को विभिन्न पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई करेंगे.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version